फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर को मिलेंगे 4202 करोड़, सुधरेगा शहर का ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग से कानपुर को 4202 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। इससे शहर की दशा सुधरने की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने विकास कार्यों का खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह धन शहरवासियों को बार-बार धंस रहे नालों, टूटी सड़कों और पानी-सीवर जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा। केंद्र सरकार ने स्थानीय निकायों के माध्यम से ढांचागत सुधार के लिए 56100 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान रखा है। यह धनराशि देश के 14 राज्यों के 22 शहरों में सशर्त खर्च की जाएगी। उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ इसमें शामिल हैं। कानपुर को 4202 करोड़ रुपये और लखनऊ को 4281 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि 15वें वित्त में मिली धनराशि से 73 फीसदी अधिक है।
इस धन का उपयोग सड़कों, फुटपाथों के निर्माण और सीवर-पाइपलाइनों की मरम्मत में होगा। शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ग्रीनबेल्ट भी बढ़ाए जाएंगे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि अभी शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आने पर ही धन के उपयोग की शर्तें और मद स्पष्ट होंगे। इसके बाद सर्वे कराकर जरूरी विकास कार्य तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें