दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की फाइनल परीक्षा पास करके शहर के 13 स्टूडेंट चार्टर्ड एकाउंटेंट बन गए हैं। फाइनल के लिए शहर से 1088 स्टूडेंटों ने परीक्षा दी थी।
देश के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन कोर्स में शुमार सीए का इस साल फाइनल का रिजल्ट सिर्फ 5.75 फीसदी रहा। शहर में यह सिमट कर एक प्रतिशत तक ही सीमित रहा। सीए का फाइनल एग्जाम नवंबर 2015 में हुआ था। देश भर में सीए फाइनल के लिए ग्रुप-1 एवं ग्रुप-2 की परीक्षा 42,469 स्टूडेंटों ने दी थी, जिनमें से 2440 स्टूडेंट ही पास हुए।
इन्होंने पाई सफलता
लतिका मेहरा अंक 239/400
रीतिका जैन अंक 223/400
आकांक्षा अंक 218/400
अर्जुन मनिंदर सिंह अंक 201/400
प्रेरणा बिड़ला अंक 422/800
(दोनों ग्रुप)
पलक माहेश्वरी अंक 416/800
(दोनों ग्रुप)