फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइन सिटी के एमडी द्वारा अरबों की ठगी का मामला: आठ घंटे की पूछताछ में 30 बड़ी संपत्तियों का खुलासा

Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीशान ने पूछताछ में पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों की 30 बड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इन संपत्तियों का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइन सिटी के निदेशक आसिफ की प्रयागराज से गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू कानपुर की जांच तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू एसपी ने शुक्रवार को आसिफ के करीबी जीशान से प्रयागराज में 8 घंटे पूछताछ की। ईओडब्ल्यू की अर्जी पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कस्टडी रिमांड मिली थी।
विज्ञापन


पूछताछ में जीशान ने प्रदेश में 30 बड़ी संपत्तियों का खुलासा किया है। प्रयागराज के चार ठिकानों के बारे में बताया लेकिन जब टीम गई तो वहां कुछ नहीं मिला। एसपी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दस्तावेज हटा दिए जाने की आशंका है।

इसे देखते हुए कंपनी के निदेशक आसिफ की कस्टडी रिमांड के लिए लखनऊ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। शाइन सिटी में हजारों लोगों से निवेश कराकर फ्लैट और दोगुनी आय का सपना दिखाकर अरबों का घोटाला करने के आरोपी मास्टर माइंड सगे भाई राशिद नसीम और आसिफ नसीम के ऊपर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने इस मामले में प्रयागराज से आसिफ को गिरफ्तार किया था। जबकि नसीम के देश छोड़कर जाने की चर्चा है। इससे पूर्व इस मामले में 45 लोग जेल जा चुके हैं। जिसमें करीबी जीशान भी शामिल था।
विज्ञापन

आसिफ के रुपयों का लेखा जोखा जीशान ही देखता था। उसके जेल जाने के बाद पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। शुक्रवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक की रिमांड मिली। जिसमें ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम भी उससे पूछताछ करने प्रयागराज पहुंचे।

जीशान ने पूछताछ में पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों की 30 बड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इन संपत्तियों का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है। संपत्तियों और अन्य सबूतों को लेकर ईओडब्ल्यू आसिफ की पुलिस कस्टडी रिमांड लखनऊ कोर्ट से मांगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें