फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोशाला में गोकशी, ग्रामीणों का हंगामा, तस्कर फरार, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 May 2022 05:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर में गांव की गोशाला में गोकशी का मामला सामने आने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर गोशाला परिसर में गुरुवार तड़के घुसे तस्करों ने मवेशियों को मार कर मांस को बोरी में भर दिया। तभी कुछ ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही दोनों आरोपी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। बोरे में मवेशी के अवशेष देख कर भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा और किसी तरह उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। बिठूर की टिकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बनी गांव में गोशाला स्थित है। सुबह करीब 5.30 बजे मनरेगा के मजदूर पास ही तालाब की खुदाई के लिए पहुंचे। मजदूर राम खिलावन व संजय गोशाला परिसर में रखा फावड़ा लेने पहुंचे।

तभी उनकी नजर बोरे में मवेशियों के अवशेषों पर पड़ी। यह देखकर वह घबरा गए। इसकी जानकारी गोपालक मुकेश गौतम व उसके सहयोगी को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता व ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस शिवा सिंह ने गोशाला की पड़ताल की तो एक बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर रावतपुर के एक शख्स का) मिली, जिसे कब्जे में ले लिया। सुबह होते ही मंडलायुक्त डॉ. राजेशखर, सीपी विजय सिंह मीणा, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी, सीडीओ एवं प्रभारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसडीएम बिल्हौर रामानुज ने भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया है। पुलिस ने गोपालक व उसके सहयोगी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

30 में से अलग बंधा एक गोवंश लापता 
गोपालक मुकेश से पुलिस को बताया कि परिसर में कुल 30 गोवंश थे। इनमें से एक गोवंश काफी लड़ाकू था, जिसे अन्य गोवंशों से दूर परिसर में स्थित बबूल के पेड़ के नीचे बांधा था। वह गोवंश लापता था और पेड़ के पास खून भी मिला। गोपालक ने अवशेष उसी के बताए। मंडलायुक्त ने मवेशियों की सुरक्षा के लिए सीडीओ महेंद्र कुमार से परिसर के चारों तरफ टीनशेड लगवाने के निर्देश दिए हैं। 

कई सालों से गोकशी की आशंका 
ग्रामीणों का कहना है गोशाला के आसपास कई सालों से मवेशियों के अवशेष मिलते रहे हैं, लेकिन आज तक कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने जब गोशाला के आसपास की जगह खंगाली तो बरसाती नाले के पास कई पशुओं के अवशेष मिले। ऐसे में गोशाला में कई सालों से गोकशी की आशंका है। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने जांच के लिए अवशेषों को लैब भेजा है। बाद में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवा कर अवशेषों को दफना दिया गया। 
विज्ञापन

लापरवाही पर हटाया गया गोपालक, कार्रवाई के निर्देश 
सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार के अनुसार केयरटेकर एवं गोपालक मुकेश घटना के वक्त गोशाला में मौजूद नहीं था। वह ग्राम प्रधान को बिना बताए ही किसी शादी में गया था। इसका फायदा उठाते हुए तस्करों ने मवेशियों की हत्या कर दी। केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से हटा कर नए गोपालक की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मामले में प्रधान व सचिव की भूमिका की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। 

ब्लॉक प्रमुख ने की चौकीदार की मांग 
घटनास्थल पर चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश के साथ एक दर्जन ग्राम प्रधान भी पहुंचे। उन्होंने मंडलायुक्त से हर गोशाला में एक चौकीदार की नियुक्त सरकारी निधि से करने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें