फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल टनाटन, कौन करे उद्घाटन

Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 उद्घाटन हो तो दो महीने से तैयार खपरा मोहाल पुल चालू हो जाए। राज्य और केंद्र सरकार की खींचतान में मामला लटका है और लाखों लोग जाम से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

खपरा मोहाल (इलाहाबाद) क्रासिंग पर सेतु निगम और रेलवे ने ओवरब्रिज बनाया है। लगभग दो महीने पहले बिजली और पेंटिंग का काम भी पूरा चुका है। इसके बावजूद पुल अभी तक बंद है। जिला प्रशासन ने पुल को दोनों तरफ से टीन लगाकर बंद कर रखा है। जाम से परेशान लोगों ने पिछले दिनों टीन हटाकर पुल खोल दिया था। आवागमन शुरू होने का पता चलते ही प्रशासनिक अफसरों ने दुबारा इसे बंद करा दिया।
अफसरों का कहना है कि पुल के विधिवत उद्घाटन के बाद ही आवागमन शुरू हो सकेगा। पुल का उद्घाटन कौन करेगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। स्थानीय रेल अफसरों का कहना है कि पुल निर्माण के बाद अब जिला प्रशासन को तय करना है इसका उद्घाटन कौन करेगा। उधर, सेतु निगम परियोजना प्रबंधक संतराज का कहना है कि पुल पूरी तरह तैयार है। प्रशासन जब चाहे इसका उद्घाटन कराकर पब्लिक के लिए खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें