फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल हैं ‘दूल्हे राजा’: फेरों की थी तैयारी, फिर शादी से हुआ इनकार, बरातियों को बनाया बंधक, जानें पूरा मामला

Fri, 12 May 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पागल बताकर शादी से इनकार कार दिया। इसके बाद दूल्हे के पिता सहित अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। मामले में दूल्हे पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक गांव में आई बरात की आधी से अधिक रस्में हो चुकी थीं। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे को पागल बताकर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता सहित अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन

घटना को लेकर दूल्हे ने बरातियों सहित पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव निवासी धुंधा अहिरवार के घर बीती रात उसकी पुत्री गीता की बारात कालपी (जालौन) से आई थी।
उसकी शादी बलखंडी अहिरवार के पुत्र कपिल से होनी थी। विवाह की सारी रस्में शादी की खुशियों के बीच चल रही थी। वहीं लड़की पक्ष की ओर से बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा था। साथ ही भोजन व जयमाल सहित अन्य रस्में पूरी हो गईं थी।

विज्ञापन

नींद की वजह से आया चक्कर
रात में दूल्हे कपिल को नींद के चलते चक्कर आने से शादी की खुशियों को ग्रहण लग गया। दुल्हन के जीजा अमरचंद ने दूल्हे को पागल बताकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता सहित अन्य करीबी रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

दूल्हे ने दिया है शिकायती पत्र
शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपये वापस करने की मांग करने लगे। इस पर दूल्हा बरात सहित कोतवाली पहुंच गया। दूल्हे ने शिकायती पत्र पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई। दूल्हे ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उसकी शादी तय हुई थी। वह लगातार लड़की से फोन पर बात करता रहा।

दुल्हन के साढू ने तोड़ दिया था फोन
सुबह दुल्हन के साढू ने लड़की का फोन तोड़ दिया, जिसके चलते उसकी बात नहीं हो सकी। बताया कि चार मई को उसके करीबी रिश्तेदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इसके चलते वह कई रातों से सो नहीं सका है। इसलिए उसे चक्कर आ गया था।
विज्ञापन

पुलिस बोली- पक्षों में सहमति नहीं बनी, तो होगी कार्रवाई
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि लड़का पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। चुनाव की व्यस्तता के चलते दोनों पक्षों को शाम को बुलाया गया है। आपसी सहमति से बात बनती है, तो ठीक है अन्यथा तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बंधक बनाने का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें