फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा मिला युवती का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34 :::: शिवकुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन

-
-मृतक की युवक की जेब से मिला सुसाइड नोट, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच, प्रेम-प्रसंग में अनबन होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव धोलपुर में सोमवार सुबह युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में सोसाइट नोट भी मिला है। साथ ही युवक के हाथ पर किसी युवती का नाम मिला था।
विज्ञापन

रविवार रात धोलपुर निवासी शिवकुमार (22) ने पिता और भाइयों के साथ भोजन किया। रात 10 बजे वह कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने नीम के पेड़ से लटकता शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पिता रोशनलाल ने बताया कि शिवकुमार दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि कुछ वर्ष पूर्व उसका बड़ा भाई भी दिल्ली में आत्महत्या कर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार शांत और मिलनसार स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत से लोग स्तब्ध हैं। वहीं, ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग में अनबन को लेकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा रही। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी प्रेमिका से अनबन का जिक्र किया है। पुलिस को मृतक की हथेली पर एक लड़की का नाम भी लिखा मिला है। बताया गया है कि जिस युवती से शिवकुमार प्रेम करता था। वह उसके रिश्तेदारों में भिंड (मध्यप्रदेश) की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें