फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसानगर के गौसगंज-छिपैहठी मोहाल में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। गौसगंज-छिपैहठी मोहाल में रविवार को एक महिला का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गौसगंज-छिपहैठी मोहाल के मुख्तार बेग की पुत्री अलीशा ने बताया कि उसके पिता मुंबई में सिलाई का काम करते है। घर में वह मां रूकसाना बेगम के साथ रहती है। रविवार को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी।
वापस आकर देखा तो कमरे में लगी धन्नी में दुपट्टे के सहारे मां का शव लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। अलीशा ने बताया कि मां एक साल से बीमार चल रही थी, जिससे वह काफी परेशान भी थीं।
विज्ञापन

मृतका की अलीसा, जीनत, शमीम व मन्तसा चार पुत्रियां है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पड़ोसी नाजिम की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें