फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल आए ट्रक चालक का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 16 Nov 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के करीम नगर डेरा स्थित ससुराल में रविवार दोपहर को पत्नी को लेने आए ट्रक चालक का शव शाम चार बजे के करीब घर की दीवार में निकले सरिया में साड़ी के फंदे पर मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर (वीसलपुर) निवासी धीरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि बड़े भाई धीरू (30) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सात साल पहले उनकी शादी करीम नगर डेरा निवासी सपना के साथ हुई थी। उनके दो बेटे कार्तिक व हिमांशू हैं। आपसी मतभेद के चलते करीब आठ माह पहले भाभी अपने मायके चली गई थीं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब भाई भाभी को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचे थे। शाम चार बजे के करीब भाभी की ओर से भाई के आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
इस पर वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचा तो भाई का शव घर की पिछली दीवार में निकले सरिया में रस्सी के फंदे पर मिला। अनहोनी पर मां विमला, पत्नी सपना, सास राजाबेटी व परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में परिजन की तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें