रनियां। थाना क्षेत्र के करबक गांव में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के मेट का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
करबक निवासी रवि कमल (40) पीडब्ल्यूडी में मेट थे। वह पत्नी साधना तथा पुत्र रिषी व रितिक के साथ रतनपुर कानपुरनगर में मकान बनाकर रह रहे थे। गुरुवार की शाम उनका शव गांव के घर में पंखे के कुंड़े के सहारे रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी और बेटे मौके पर पहुंची। इधर जानकारी पर रनियां थाने के एसआई देवेंद्र कुमार भी पहुंचे। बेटों ने पुलिस को बताया कि पिता सुबह बाइक से घर से निकले थे। रवि के फंदा लगाए जाने का कारण परिवार के लोग स्पष्ट नहीं कर सके। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।