फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने एक लाख की अवैध शराब के साथ तीन को पकड़ा

विज्ञापन
फोटो- पुलिस हिरासत में अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कानपुर देहात। थाना रनियां पुलिस ने गुरुवार को रायपुर गजनेर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रनियां थाना पुलिस गुरुवार को रायपुर के पास गजनेर तिराहा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक कार सचेंडी कानपुर नगर की ओर से आती दिखी।
कार को पुलिस टीम ने रोकना चाहा तो चालक ने भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 20 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 896 क्वार्टर) बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम विनोद गुप्ता निवासी जूही लाल कालोनी थाना किदवईनगर कानपुर, मुकेश सिंह निवासी ग्राम तिलसड़ा थाना घाटमपुर, अविनाश शिवहरे निवासी विश्व बैंक बर्रा थाना बर्रा कानपुर बताया है। कार को कब्जे में लिया गया है। साथ ही तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें