फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेम प्रसंग में जान देने वाली युवती का शव निकलवाया, दुष्कर्म और धोखे से आहत होकर दी थी जान

Tue, 26 Dec 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने डीएम से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति से सोमवार को जाजमऊ स्थित चंदन घाट से एक युवती का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति की बेटी न्यू आजादनगर क्षेत्र के अस्पताल में काम करती थी।

विज्ञापन

अस्पताल के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। चार दिसंबर को संचालक ने किसी और युवती से शादी कर ली। इससे आहत होकर युवती ने फंदा लगा जान दे दी थी। पिता को पहले उसके खुदकुशी करने का कारण कारण नहीं पता था।
इसलिए शव को चंदन घाट में दफन करवा दिया। तीन दिन बाद जब कारण पता चला, तो उन्होंने संचालक सचिन वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया। इसी के बाद नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने डीएम से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें