फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Murder: कुल्हाड़ी से वारकर किसान की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Dec 2023 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, भोगनीपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड बुलाया गया। परिवार के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से सोमवार शाम विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन
kanpur dehat murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुरवा में मंगलवार सुबह किसान का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। परिवार के लोगों ने गांव के एक युवक से विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वारकर हत्या किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है।  भज्जापुरवा निवासी विनोद यादव(45) खेती किसानी करता था। वह अविवाहित था आैर मां रामश्री के साथ रहता था। वहीं, एक भाई विपिन उरई में रहता है। मंगलवार सुबह विनोद का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला।
घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, भोगनीपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड बुलाया गया। परिवार के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से सोमवार शाम विवाद होने की बात कही है। पुलिस अधिकारी मौके पर छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें