फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला ससुराल आए फैक्टरीकर्मी का शव

Thu, 01 Jan 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के जिनई बनीपारा में मंगलवार रात ससुराल आए फैक्टरी कर्मी का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सरिता देवी ने बताया कि पति हृदयराम सविता (40) अहमदाबाद गुजरात स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। एक माह पहले पिता अनिल कुमार की मौत हो जाने के कारण वह बेटी आराध्या, नैना, बेटे शिवांश के साथ जिनई बनीपारा स्थित मायके आई थीं। तभी से वह मायके में ही रुकी है। सोमवार को पति गुजरात से सीधे जिनई बनीपारा आए थे।
मंगलवार की शाम वह कमरे थे। खटपट की आवाज आने पर मां राधा ने कमरे में जाकर देखा तो पति फंदे से लटक रहे थे। चीखने पर पहुंचे परिजन कुछ कर पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अनहोनी पर पत्नी सविता, बच्चे व ससुरालीजन रोने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि फैक्टरीकर्मी ने किस बात पर ऐसा कदम उठाया, यह परिवार के लोग स्पष्ट नहीं कर सके हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें