नाले में उतराते मिले जुड़वा बच्चियों के शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में मंगलवार को नवजात जुड़वा बच्चियों के शव धोबिन पुलिया नाले में उतराते मिले। आशंका है कि बेटियां होने पर जन्म के बाद ही दोनों को मारकर फेंका दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने धोबिनपुलिया नाले में एक शव उतराते देखा। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव बाहर निकलवाया। वह नवजात बच्ची थी।