फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार उछलकर खेत में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बुलाकीपुर गांव में पीछे से आ रहे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर खेत में गिर गया। डंपर बाइक के ऊपर से गुजर गया। जिससे बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नियत से डंपर चढ़ाया है।
विज्ञापन

बुलाकीपुर गांव निवासी काका ने आरोप लगाया कि उसके गांव में जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। वह सुबह अपने घर के बाहर बने गड्ढे को भरने के लिए एक ट्राली मिट्टी लेने के लिए गया था। थ्सके एवज में दो हजार रुपधधे की मांग खनन माफिया ने की थी। रुपये कम न करने को लेकर विवाद हुआ था। खनन माफियाओं से उन्होंने थाने में शिकायत करने की बात कही थी। तभी उसने डंपर से टक्कर मार दी और भागने लगा।
डंपर को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि मिट्टी भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाइक सवार ने काम रुकवाने के चक्कर में खुद ही डंपर के सामने बाइक डाल दी थी। बाइक और डंपर को थाने लाकर खड़ा कराया गया है। जांच की जा रही है। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि मामले की जांच कराई गई थी रिपोर्ट मिली है। खनन अधिकारी को भेज जांच कराई है। खनन को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें