फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai News: चार दोस्तों ने किशोरी को किया अगवा, तमंचे के बल पर किया अगवा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jun 2022 10:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

कदौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घर से बाहर निकली किशोरी को चार दोस्तों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। रोते बिलखते किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी पिता को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में शौच को गई किशोरी को चार युवकों ने अगवा कर लिया। शौचालय से कुछ दूरी पर खाली मकान में ले जाकर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। युवकों के भागने पर लहूलुहान हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पूछताछ की। 

विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की रात लगभग 11 बजे घर के पास बने शौचालय गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। शुक्रवार को थाना पहुंचकर किशोरी ने परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने बताया कि तहरीर मिल गई है।  मामले की जांच सीओ रामसिंह कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

सुबह से देर रात तक थाने में बैठा रहा पिता
महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में जिले की पुलिस कितनी तत्पर है, इसकी बानगी थाना कदौरा में देखने को मिली। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का पिता सुबह लगभग आठ बजे थाने पहुंच गया था और देर रात तक थाने में ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैठा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिता के साथ पीड़िता भी देर रात तक थाने में बैठी रही। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें