फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र: क्यों जहर खाने को मजबूर हो गया यूपी का बहादुर पुलिसवाला, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Mon, 10 Sep 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास ने रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। एसपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी 

2 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास मृत घोषित
हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। यहां पुलिस विभाग के आलाधिकारी एसपी का हालचाल लेने जाते रहे। 
सुरेंद्र बलिया भरौली के निवासी थे। 2014 बैच के आईपीएस थे। 3 अगस्त को ही वह कानपुर एसपी पूर्वी बने थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। पुलिस विभाग में उनकी अच्छी छवि थी। 
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते उठाया ये कदम

3 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
सुरेंद्र की शादी सर्वोदय नगर स्थित ईएसआई निदेशालय में मेडिकल ऑफीसर डॉ. रावेंद्र सिंह की बेटी डॉ. रवीना से 9 अप्रैल 2017 को घर वालों की रजामंदी से (अरेंज मैरिज) हुई थी। शादी समारोह लखनऊ में हुआ था। डॉ. रवीना का परिवार कानपुर में ही रहता है। डॉ. रवीना ने मेडिकल कॉलेज कानपुर से एनाटॉमी विभाग से एमएस किया है। 
एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है। 

पत्नी ने घर में कराईं थीं उल्टियां

4 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट के साथ फोरेंसिक टीम ने एसपी पूर्वी के आवास की जांच की।  टीम ने उनके बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया था। एक्सपर्ट का मानना है कि एसपी पूर्वी की पत्नी रवीना खुद भी डॉक्टर हैं। पति के जहर खाने का पता चला तो उन्होंने असर कम करने के इरादे से पति को कई उल्टियां भी कराई थीं। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले गईं। पुलिस ने अघोषित तरीकेसे आवास को अपनी निगरानी में ले लिया था। वहां पुलिसकर्मी तैनात हैं।
 
विज्ञापन

आईपीएस सुरेंद्र का लेटर मिला, होगी फोरेंसिक जांच 

5 of 10
आईपीएस सुरेंद्र
आईपीएस सुरेंद्र कुमार का लिखा एक पत्र मिला है। इस बात की पुष्टि एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने की है। एसपी के मुताबिक पत्र में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में रवीना आई लव यू भी लिखा है। पत्र में और बातें लिखी हैं, जिसे पुलिस अफसर मीडिया शेयर नहीं कर रहे हैं। एडीजी ने इतना जरूर कहा है कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

घटना कैसे हुई और कारण नहीं मालूम

6 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
कल्ली पश्चिम, लखनऊ में रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने बताया कि सुरेंद्र शादी के बाद घर बहुत कम आते हैं। सुरेंद्र जब घर आते थे तो उनकी पत्नी डॉ.रवीना साथ नहीं आती थीं। बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस ने फोन कर सुरेंद्र के जहर खाने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह पत्नी सुनीता, बेटों गौरव व वरुण और मां इंदू के साथ सीधे रीजेंसी अस्पताल आए। घटना कैसे हुई, कारण क्या रहा, उन्हें नहीं मालूम। यह जरूर पता चला है कि सुरेंद्र और उनकी पत्नी डॉ. रवीना में कुछ विवाद हुआ था। सुरेंद्र ने जहर खाया या उसे  खिलाया गया। इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकते हैं। 


 
विज्ञापन

कर्मचारियों को निकाल दिया जाता था घर से बाहर 

7 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
मामले की जांच में जुटी टीम में शामिल एक अफसर ने सुरेंद्र के आवास में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि जब साहब तनाव में होते थे या मेम साहब से कुछ विवाद होता था तो सबको घर से बाहर कर दिया जाता था। कई बार तो उन लोगों को घंटों तक बाहर बैठना पड़ता था।  एसपी क्राइम ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है। 
 

असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे ससुर

8 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह ईएसआई निदेशालय में असिस्टेंट डॉयरेक्टर भी रहे। ईएसआई के डॉयरेक्टर डॉ. एसएमए  रिजवी का कहना है कि डॉ. रावेंद्र सिंह को असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर पदोन्नति मिली थी। 2015 में सरकार ने उन्हें रिवर्ट कर मेडिकल ऑफीसर बना दिया।

ससुर ने अब तक कही ये बात

9 of 10
आईपीएस सुरेंद्र के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रावेंद्र बोले कि बेटी के घर में आराम करने, दोनों के बीच विवाद होने, नॉनवेज खाने जैसी अफवाएं फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि बेटी और दामाद दोनों फिल्म देखने गए थे, उसके बाद घर भी आना चाहते थे, लेकिन मैंने ही मना कर दिया। दामाद एसपी है तो कई लोग काम के चक्कर में घर के बाहर आ जाते हैं। डॉ. रावेंद्र बोले मेरी बेटी ने उसे ट्रीटमेंट दिया, उल्टियां करवाई। उसके बाद उर्सला पहुंचने पर मुझे जानकारी मिली। वहां से फार्च्यून अस्पताल लेकर आए, जहां से जवाब मिलने पर रीजेंसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

एसपी पूर्वी बनने के बाद एक बार फोन पर हुई मां से बात

10 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
मां इंदू ने बताया कि मेरी करीब 40 दिनों से बेटे सुरेंद्र से बात नहीं हुई। यहां एसपी पूर्वी बनने के बाद सुरेंद्र ने हमसे एक बार मोबाइल पर बात की। सुरेंद्र शादी के बाद से परिवार के लोगों से बहुत कम बात करता थे। पुलिस अफसरों से यह कहते हुए सुरेंद्र कुमार की मां इंदू फफक पड़ीं। एसएसपी अनंत कुमार के मुताबिक उनकी मां का कहना है कि बड़े अरमानों से बेटे सुरेंद्र को पढ़ाया। बीटेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई कराई। सुरेंद्र के आईपीएस बनने के बाद उससे बहुत अपेक्षाए थीं। आईपीएस बनने के बाद सुरेंद्र उनसे और परिवार के अन्य लोगों से मोबाइल पर बातचीत करता था। घर भी आता-जाता था लेकिन सुरेंद्र ने शादी के कुछ दिनों बाद से उनसेऔर परिवार के अन्य लोगों से बातचीत कम कर दी थी।


आईपीएस सुरेंद्र दास से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें...
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
सुसाइड से पहले आईपीएस ने गूगल पर सर्च किए थे ''मरने के तरीके'', दूसरा सच तो होश उड़ा देगा
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइड से दो दिन पहले पत्नी के साथ देखी थी 'स्त्री' फिल्म 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें