फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चारागाह की जमीन से तहसील प्रशासन ने हटवाया कब्जा

Fri, 10 Jul 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पलिया बांसखेड़ा में चारागाह की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन

ग्राम पलिया बांसखेड़ा स्थित गाटा संख्या 908, रकबा 2.932 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा फसल बोकर कब्जा कर लिया गया था। इस मामले की उप जिलाधिकारी शिखा संखवार से शिकायत की गई थी।
मामले काे संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार संतोष कुमार सिंह को जांच कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक राकेश गुप्ता एवं क्षेत्रीय लेखपाल कोमल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम सचिव सौरभ तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद शर्मा तथा पूर्व प्रधान रजोल मिश्रा भी उपस्थित रहे। जांच में चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से फसल बोकर कब्जा किए जाने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी शिखा संखवार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें