फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल में अकेला देख नाबालिग को झाड़ियों में खींचा, मुंह में कपड़ा ठूंसा; हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी

Mon, 30 Dec 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

औरैया में किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ममेरे भाइयों और मामी के साथ जंगल लकड़ी बीनने गई नाबालिग को 
मुर्गी फार्म के कर्मचारी ने हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया के बिधूना थाना इलाके में हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। यहां मुर्गी फार्म के कर्मचारी ने जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बंधक बना कर हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिधूना थाना इलाके के एक गांव में शनिवार की दोपहर मामी और दो ममेरे भाइयों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने 14 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर मुर्गी फार्म में काम करने वाले कर्मचारी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

इसके बाद जब घटनास्थल पर किशोरी की मामी पहुंची तो आरोपी भाग निकला। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि ननिहाल में रह रही किशोरी शनिवार की दोपहर अपनी मामी और दो ममेरे भाइयों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जंगल से सटे एक मुर्गी फार्म पर काम करने वाला हरिओम यादव वहां पहुंचा। 
 
Trending Videos

लकड़ी बीनने के दौरान परिजनों से दूर हुई नाबालिग को हरिओम ने अकेला पाकर दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे झाड़ियों के बीच ले गया। हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और दुष्कर्म किया।

 

इसी बीच ममेरे भाई खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो बहन की हालत देख चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर मामी भी दौड़ते हुए पहुंची। यह देख आरोपी वहां से भाग निकला। मामी ने किशोरी के मुंह से कपड़ा हटाया और उसके हाथ-पैर खोलकर घर लेकर आई। बच्ची की मां और बहन को बुलवाकर उन्हें साथ लेकर कोतवाली पहुंची। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने सीएचसी में पीड़िता का मेडिकल कराया, जहां हालत बिगड़ती देख उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली भेजा गया। उधर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें