पूजन, जलाभिषेक कार्यक्रम होगा
हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग स्थापित कर दिया गया है। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज सुबह करीब 11 बजे संतों और वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद पूजन, जलाभिषेक कार्यक्रम होगा। मंदिर पर पूजन अर्चना और साफ सफाई और मरम्मत का काम हो, इसके लिए ग्रामीणों और अन्य लोगों के साथ चर्चा के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पांच बीघा खेत में मंदिर का रकवा अलग
माधवपुर के महेश यादव व सुभाष यादव के पूर्वजों ने पांच बीघा खेत खरीदा था। इस खेत में मंदिर बीचों-बीच में है। कागजों में कोई रास्ता नहीं है। खेत मालिक महेश व सुभाष ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था दुरुस्त होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होेंने खाली कर दिया है। इस खेत में मंदिर का रकवा बैनामे से अलग है।