कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। फिर मैसेज भेजकर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा।
शनिवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत आरोपी अनुराग मिश्रा मोहल्ले में रहने वाली किशोरी (16) को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।
उसने किशोरी को कुछ खाने के लिए दिया, जिसके खाने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी हालत में अनुराग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।