फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कानपुर में सांड ने ली एक और जान, नाबालिग लड़के को पटक कर मार डाला, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 15 Jan 2024 09:32 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

मृतक किशोर के पिता राजेश ने बताया कि राज रविवार को साइकिल से पास के बाजार में सब्जी लेने गया था। देर शाम करीब 6:30 बजे लौटते समय घर के पास ही दो सांड आपस में लड़ रहे थे।
विज्ञापन
राज मिश्रा की सांड के हमले में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो आवारा सांडों की लड़ाई में 16 साल का लड़का चपेट में आ गया। एक सांड ने उसे टक्कर मार दी। उसके सड़क पर गिरते ही एक सांड ने लड़के पर हमला कर दिया। हादसे के लोग दौड़े और घायल हो अस्पताल ले गए। वहां डॉ़क्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सांड के हमले से जान गंवाने वाले लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बर्रा विश्व बैंक के ई-ब्लॉक निवासी राजेश मिश्रा उर्फ बबलू एक प्लाईवुड की दुकान में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी अनुपमा के अलावा दो बेटे कृष और राज मिश्रा (16) थे। पिता राजेश ने बताया कि राज रविवार को साइकिल से पास के बाजार में सब्जी लेने गया था। देर शाम करीब 6:30 बजे लौटते समय घर के पास ही दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उसी दौरान अचानक दोनों सांड एक-दूसरे को दौड़ाने लगे। एक सांड राज की साइकिल से टकरा गया। इससे वह सड़क पर गिर गया। परिजनों के मुताबिक प्रत्यदर्शियों ने बताया कि राज के सड़क पर गिरने के बाद दूसरे सांड ने उस पर हमला कर दिया। एक-दो नहीं तीन बार उठाकर पटका।

यह देख आसपास के लोग दौड़े और घायल राज को नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधा शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि सांड के हमले से एक लड़के की मौत हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहले राजी नहीं थे।

दोनों भाइयों ने छोड़ दी थी पढ़ाई
मृतक राज और उसका बड़ा भाई कृष पढ़ाई छोड़ चुके है। राज सातवीं कक्षा तक पढ़ा था। राज कई बार घरवालों को बताए बिना घर से चला गया था। पुलिस ने उसे ढूंढकर घरवालों को सौंपा था। इसके बाद राज और उसके भाई दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

पहले हुईं कुछ घटनाएं
- बादशाहीनाका में वृद्ध कविता तिवारी को सांड ने पटका, मौत
- काकादेव के ओम चौराहा पर बहराइच निवासी विमल कुमार मिश्रा पर गिरा सांड, मौत
- रेल बाजार इलाके बुजुर्ग इकलाख को सांड ने पटक कर मार डाला
- महाराजपुर के फुफआर सुई थोक में किसान जागेश्वर को सांड ने पटकर मार डाला
- बकौली गांव में साड के पटकने से रामकुमार दुबे की मौत रौंदता हुआ आगे निकल गया। घायल लड़के को परिजन पहले एक निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें