29 सड़कों की सूची शासन भेजी
नगर आयुक्त के आदेश पर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने जोनल अभियंताओं के साथ लगाकर पहले चरण में जोनवार 29 सड़कों को चिन्हित करके सूची शासन भेजी गई। नगर निगम द्वारा चिह्नित की गई सड़कों की जांच के लिए शासन से कई बार टीम आई उसके मुआयने के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर अंत में पांच सड़कों का चयन किया गया। शासन की मुहर लगने के बाद बजट भी जारी कर दिया गया। अब इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की जाएगी।
सड़कों के निर्माण में यह होगी खास बात
सड़कों के किनारे डक्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि दूरसंचार कंपनियों और बिजली की केबल के अलावा पाइप लाइन आदि डालने के लिए सड़क या फिर फुटपाथ की खोदाई न करनी पड़े। वहीं केबल में फाल्ट या फिर पाइप लाइन में लीकेज ठीक करने के लिए सड़क की खोदाई नहीं करनी पड़ेगी। दोनों किनारों पर पानी की निकासी के लिए नालों व ड्रेनेज सिस्टम होगा। डिवाइडर, फुटपाथ, आईलैंड, सड़क का चौड़ीकरण होगा।