फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आग से झुलसी किशोरी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के पिपरगवां गांव में रविवार रात खाना बनने के दौरान झुलसी आठ साल की मैनाज की हालत गंभीर है। उसका लखनऊ स्थित केजीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को उसकी मां अफसाना (38) और उसके भाई मोहसिन (12) की मौत हो गई थी। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को देर रात पिपरगवां गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। पिपरगवां निवासी लकड़ी ठेकेदार यूसुफ उर्फ पत्तर की पत्नी अफसाना रविवार शाम घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास ही बेटा मोहसिन और बेटी मैनाज बैठे थे। चूल्हे की आग अफसाना के कपड़ों में लगने से हादसा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें