युवक ने बताया कि बहन को चार साल पहले पड़ोसी अनिल बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में उनकी मां ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जिसके बाद से किशोरी परेशान रहती थी।
कानपुर में जेल में बंद प्रेमी की जमानत न होने से क्षुब्ध बर्रा के रविदासपुरम निवासी किशोरी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस की बच्ची ने शव फंदे से लटकता देख परिजनों को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शास्त्री नगर स्थित एक कार गैराज में काम करने वाले युवक ने बताया कि बहन को चार साल पहले पड़ोसी अनिल बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में उनकी मां ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बर्रा पुलिस ने बहन को बरामद कर अनिल को जेल भेजा था, लेकिन इसके बाद भी किशोरी उससे अक्सर मिलने जेल जाया करती थी। उसकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर किशोरी काफी परेशान थी। बुधवार सुबह मां फैक्ट्री और दो भाई अपने-अपने काम पर निकले थे।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी ने पिता और नानी को नहाने की बात कहकर बाहर बैठा दिया था। कुछ देर बाद पड़ोस की सहेली कमरे में पहुंची तो शव पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।