फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लापता छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कुलहा अटौरा गांव निवासी कीटनाशक दवा विक्रेता के लापता 16 वर्षीय बेटे का शव तालाब में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ब्रजेश पाल के बेटे सचिन पाल (16) का शव गांव से 200 मीटर दूर जूनियर स्कूल के पीछे एक तालाब में मिला। परिजनों के अनुसार किशोर कक्षा 11 का छात्र था। 31 मई की शाम चार बजे घर से निकला था। तब से वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव निवासी बेचा खेत के पास तालाब में उसका शव पड़े होने की सूचना दी। तालाब में पानी कम होने से उसका शव ऊपर आ गया था। सचिन के नाक से खून निकल रहा था। परिजन शव देख बदहवास हो गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि किशोर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी आरोप जैसी कोई तहरीर नहीं दी है। बड़े बेटे की मौत पर मां रजनी, भाई रवि, शरद, सिद्धांत का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें