फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 25 Jan 2022 09:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महोबा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्री ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव के सुकई पाल की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी क्रांति को मां गुड्डो देवी ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा दी। इसी से आहत होकर वह कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कमरे में रखा 10 लीटर डीजल अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगा ली।

आग की लपटे देख मां-बाप चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जब तक दरवाजा टूटता वह जलकर राख हो चुकी थी। इसकी सूचना गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और मृत अवस्था में जले हुए शव को निकाला और जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मां-बाप के इकलौती पुत्री थी इस घटना से मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें