फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बुखार से किशोरी और वृद्ध की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कस्बे के अब्दुल कलाम नगर में सोमवार को एक वृद्ध व खानपुर रोड मोहल्ले में किशोर की बुखार से मौत हो गई। जिले में अब तक बुखार व डेंगू से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ला निवासी सतीश पांडेय उर्फ पप्पू (55) को शनिवार को बुखार आया व पेट में दर्द था। इस पर परिजनों ने कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
रविवार को सतीश की घर पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र प्रियंक ने बताया कि पिता को शनिवार को बुखार आया तो निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। उधर, कस्बे के खानपुर रोड निवासी सुबोध पाल के पुत्र अंश पाल (17) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

परिजन उसका इलाज अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के घर पर टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें