फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Jun 2020 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में किराए के मकान में रह रहे किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहां पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मां का आरोप है कि उसके बेटे को मकान मालिक ने फांसी लगाकर मार दिया है। कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। किशोर के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली मौत की वजह पता चलेगी। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें