कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र के कबराबोझ गांव में बाबा के घर में रह रहे शिवम (13) का शव बुधवार देर रात फांसी पर लटका मिला है। कन्नौज चौतराहार स्थित ननिहाल में रहने वाले परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कबराबोझ निवासी किसान मिजाजी लाल ने पत्नी ननकी देवी, बेटे सुमित व नितेश के साथ चौतराहार थाना तालग्राम, कन्नौज में रहता है। उनका एक बेटा शिवम (13) बाबा पातीराम व चाचा मान सिंह के पास कबराबोझ गांव में रहता था।