फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसटीएफ और खाद्य विभाग टीम ने अवैध पान मसाला फैक्ट्री मे की छापेमारी , 19 लाख से अधिक का माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार, गंदगी के बीच बन रहा था पान मसाला, गोदाम भी सील


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बुधवार को लाल बंगला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पान मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी कर करीब 19 लाख रूपये की खाद्य सामग्री जब्त की। बिना खाद्य लाइसेंस संचालित इकाई में गंदगी के बीच पान मसाला तैयार किया जा रहा था। टीम ने मिलावट की आशंका के चलते विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।


शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम मे सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, अजय सिंह, आशुतोष, अनिल और अरविंद कुमार ने जगईपुरवा, लाल बंगला स्थित परिसर में छापा मारा। टीम ने मौके पर बिना किसी वैध लाइसेंस के पान मसाला का निर्माण करते पाया। । निरीक्षण के दौरान परिसर में भारी मात्रा में पान मसाला, कटी सुपारी, कत्था और फ्लेवरिंग एजेंट बरामद हुआ। मौके पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी सामने आई। टीम ने पूछताछ की तो कारोबार कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम कुणाल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता, निवासी हरबंश मोहाल बताया। टीम ने मिलावट की आशंका के आधार पर पान मसाला, कटी सुपारी, कत्था और फ्लेवरिंग एजेंट के नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 460 किलोग्राम पान मसाला (मूल्य 9.20 लाख रुपये), 1540 किलोग्राम कटी सुपारी (मूल्य 3.85 लाख रुपये), 479 किलोग्राम कत्था (मूल्य 3.35 लाख रुपये) तथा 37 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट (मूल्य 2.96 लाख रुपये) जब्त कर सीज कर दिया गया। कुल मिलाकर 19.36 लाख रुपये से अधिक मूल्य की खाद्य सामग्री कब्जे में ली गई।
विज्ञापन




सुतरखाना भी जाँच करने पहुंची 

इसी क्रम में टीम ने सुतरखाना स्थित हरबंश मोहाल में एक गोदाम का भी पता लगाया, जहां सुपारी और चूना भंडारित था। खाद्य कारोबार संचालक के मौके पर न मिलने पर अधिकारियों ने नोटिस चस्पा कर गोदाम को सील कर दिया। खाद्य सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया की नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें