फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी, रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर के लिए भटके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वाहनों से जुड़े जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होने वाला वाहन पोर्टल तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। पोर्टल के बार-बार हैंग होने और लॉगआउट की समस्या के चलते वाहन रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, टैक्स, परमिट और लाइसेंस संबंधी कार्य प्रभावित हो गए। इससे न केवल आरटीओ कार्यालय की व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि आम वाहन स्वामियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




आरटीओ कार्यालय में अब सभी काम लगभग ऑनलाइन कर दिए गए हैं। वाहनों से संबंधित जो भी काम है वो सब वाहन पोर्टल से किए जाते हैं। लाइसेंस संबंधित जो काम हैं वो सारथी पोर्टल से होता है। जिले में एक दिन में करीब 300 से अधिक नए वाहन पंजीकृत होते हैं। बीते एक सप्ताह से वाहन पोर्टल का मेंटीनेंस होने के कारण कोई भी काम नहीं हो रहा है। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के कारण फाइलों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर में काफी समस्या आ रही है। तकनीकी खराबी के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें