कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के दत्तू नगला न्यू कॉलोनी में सोमवार को टप्पेबाजी की वारदात हुई। बाइक सवार दो युवक पीतल के बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के बहाने शिक्षक अंकेश यादव की पत्नी अनुराधा के घर पहुंचे।
दरवाजे पर झाड़ू लगा रही अनुराधा को आरोपियों ने पाउडर सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से जेवर निकालकर फरार हो गए। होश आने पर अनुराधा ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे।
मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर कामिल खान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी। (संवाद)