फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन पर उतरे प्रभारी मंत्री तो दिखा बाढ़ का पानी, पीड़ितों का सुना दर्द

Mon, 08 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 25, बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह सोमवार को निरीक्षण किया तो उन्हें क्षेत्र में बाढ़ का पानी नजर आया। उन्होंने बाढ़ में आशियाना खो चुके पीडि़त परिवारों को बसाने के लिए भूमि चिह्नित कर आवास देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गांव कटरी गंगपुर के मजरा दिलीप की मड़ैया का निरीक्षण किया। वहां 65 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 50 परिवारों को बाढ़ शरणालय रहमानिया गर्ल्स इंटर कालेज में रखा गया। वहा भोजन के 250 पैकेट, फल, पानी व टार्च वितरित की गई। बाढ़ से प्रभावित कुल 15 मजरों में 4250 राहत किट बांटी जा चुकी हैं। पंखियन की मड़ैया में 64, दौली की मड़ैया में 11, ठटा की मड़ैया में 36, पृथ्वीपुर में 25 आशियाने बाढ़ में समा गए। इनमें 66 परिवारों को गृह अनुदान स्वीकृत किया गया जबकि 70 परिवार को गृह अनुदान की स्वीकृति शेष है। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, फसल मुआवजा के लिए बाढ़ के बाद सर्वे कराने व जिन परिवारों के मकान कट गए हैं, उनके लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कृषि विभाग के दो लाभर्थियों को ट्रैक्टर की चाभी व युवा कल्याण विभाग के 82 लाभर्थियों को खेल किट वितरित की। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित नौ कनिष्ठ लिपिक आईटीआई में छह अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए। छात्रों को टैबलेट, उद्यान विभाग के चार लाभर्थियों को चेक सहित सभी विभाग के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। समीक्षा के दौरान कायमगंज विधायक ने अचरा फीडर के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने एसई को युद्धस्तर पर काम कराकर आपूर्ति चालू कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में टूटी सड़कों के एस्टीमेट बनाकर मौसम सही होते ही पीडब्ल्यूडी सड़को का निर्माण शुरू कराए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि एनएचएआई की ओर से बेबर से फर्रूखाबाद तक बनाया गया हाईवे कई जगह टूटने लहा है, इसकी गुणवत्ता की जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। सीएमओ को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर पंचायती राज विभाग की रैंकिग खराब होने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ को निष्क्रिय कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की प्रदेश में 54रैंक आने पर रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को सभी कार्यों का स्वयं निरीक्षण कर समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना के लिए एनओसी कार्रवाई पूर्ण करने, अवंतीबाई की प्रतिमा के लिए भूमि चयनित करने व आलू किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिहं राठौर, डाॅ.सुरभि, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सपा सरकार में पिता-पुत्र एक साथ पा जाते थे नौकरी : जयवीर सिंह
- 2016 में सभी नियुक्ति पत्रावलियों की होगी जांच, डीएम को दिए निर्देश
फर्रुखाबाद। एक्सरे टेक्नीशियन अर्पित सिंह के नाम से पांच अन्य फर्जी नियुक्ति होने के सवाल पर प्रभारी जयवीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में पिता-पुत्र एक साथ नौकरी पा जाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा सरकार में फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2016 में हुई सभी नियुक्ति पत्रावलियों की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें