Kanpur News: स्कूल शिक्षिका और 10वीं के छात्र की लव चैट के मामले में कोर्ट में छात्र ने कलमबंद बयान दर्ज कराए हैं। छात्र ने कहा है कि उसकी टीचर उसे केरल ले जाकर धर्मांतरण कराना चाहती थीं।
कानपुर में कैंट के स्कूल में शिक्षिका और 10वीं के छात्र के बीच लव चैट के मामले में बुधवार को छात्र के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज हुए। छात्र के पिता का दावा है कि बेटे ने अपने बयान में बताया कि उसकी टीचर उसे केरल ले जाकर धर्मांतरण कराना चाहती थीं।
विज्ञापन
छात्र ने पुलिस को दिए बयान को ही अदालत में दोहराया। इधर, मामले की जांच नौबस्ता एसीपी से कल्याणपुर एसीपी को ट्रांसफर कर दी गई। उन्नाव निवासी कपड़ा व्यापारी का बेटा कैंट के एक नामचीन स्कूल में पढ़ता है। कारोबारी का आरोप है कि बेटे को शिक्षिका द्वारा यौन प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास किया गया।
शिक्षिका और छात्र के बीच इंस्टाग्राम पर लव चैट की बात सामने आई थी। कोर्ट के आदेश पर 16 नवंबर को शिक्षिका समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कुछ दिन बाद ही कैंट एसीपी से विवेचना नौबस्ता एसीपी को ट्रांसफर कर दी गई। अब दो जनवरी को विवेचना कल्याणपुर एसीपी को सौंप दी गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोर्ट में छात्र के बयानों की कॉपी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन ने नौकरी से हटा दिया था।