कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सच्चाई जानने के लिए छात्र का मोबाइल फोन जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। निष्पक्ष जांच करते हुए मजबूत साक्ष्य जुटाए जाएंगे। वहीं, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कैंट इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मी पीड़ित परिवार के साथ अच्छा व्यवहार करते नहीं देखे गए। अधिकारी विवेचना जल्द ट्रांसफर कर सकते हैं।
एफआईआर कॉपी लेने पहुंचे पिता की नोकझोंक
लव चैटिंग के मामले में कैंट पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। पहले पीड़ित को थाने से टरका दिया गया। पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली तब पुलिस ने आठ दिन बाद एफआईआर दर्ज की। जब छात्र के पिता थाने ने एफआईआर की कॉपी लेने पहुंचे तो पुलिस ने कॉपी देने से इन्कार कर दिया।
शिक्षिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमे का आदेश
इसे लेकर छात्र के पिता की पुलिस से नोकझोंक की। छात्र के पिता ने बताया कि सात नवंबर को कोर्ट की शरण की थी। आठ नवंबर को शिक्षिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमे का आदेश हुआ। पुलिस ने 16 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की। बताया उन्हें कैंट पुलिस से सही जांच और न्याय की उम्मीद नहीं है। वह पुलिस अधिकारियों से मिलकर जांच अन्य थाने व विवेचक को ट्रांसफर कराने की मांग करेंगे।