फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संकुल शिक्षकों की बैठक में जा रहे इंचार्ज प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत

Wed, 21 Oct 2026 07:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
आशीष कुमार श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में मदारा-पिहनिया मार्ग पर बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह संकुल शिक्षकों की बैठक में शामिल होने पिहनिया जा रहे थे।

विज्ञापन


शहर में लखनऊ चुंगी के निकट आईटीआई के सामने रहने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव (40) उच्च प्राथमिक विद्यालय नीर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे। उनके पास न्याय पंचायत नीर के एनपीआरसी का भी पद था। बड़े भाई आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष बुधवार सुबह आठ बजे स्कूल गए थे। वहां से सदर तहसील में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय पिहनिया में आयोजित संकुल शिक्षकों की बैठक में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मदारा-पिहनिया मार्ग पर गिरजापुरवा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान कर परिजनों, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सोनी श्रीवास्तव और छह साल की बेटी आर्या है। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें