फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बोगस कंपनी के जरिए कारोबार कर लाखों रुपये की कर चोरी, फर्म पंजीकरण में भी किया खेल, कई दस्तावेज फर्जी लगाए

Sat, 28 Aug 2021 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसटी विभाग की जांच में पता चला कि एएस इंटरप्राइजेज फर्म अस्तित्व विहीन है। इसके जरिये जो व्यापार किया गया उसका कर नहीं चुकाया गया।
 
विज्ञापन
जीएसटी विभाग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बोगस कंपनी के जरिये कारोबार कर लाखों रुपये की कर चोरी के एक मामले में कल्याणपुर पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। जीएसटी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। वादी ने विभागीय जांच रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने विवेचना शुरू की है। जीएसटी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि बोधनगर नौबस्ता निवासी अर्चना मिश्रा की एएम उद्योग नाम से एक फर्म है। फर्म के जरिये आयरन, कॉपर, एल्युमीनियम स्क्रैप की खरीद व बिक्री की जाती है।

मगर 2021-22 में एएस इंटरप्राइजेज के नाम की फर्म से व्यापार किया। इसमें हरबंश मोहाल निवासी प्रदीप की भूमिका रही। जीएसटी विभाग की जांच में पता चला कि एएस इंटरप्राइजेज फर्म अस्तित्व विहीन है। इसके जरिये जो व्यापार किया गया उसका कर नहीं चुकाया गया।
विज्ञापन


विभाग के आंकलन के मुताबिक 93.93 लाख रुपये की कर चोरी की गई। जांच के आधार पर सुरेंद्र तिवारी ने अर्चना और प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें