फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी टाटा सफारी, शराब के नशे में था चालक, तीन की मौत और तीन घायल

Tue, 29 Nov 2022 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम मस्तीपुर के निकट हुआ है। ग्राम बेहटा धीरा निवासी सुनील श्रीवास्तव के पुत्र के तिलक में भाग लेने आ रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे खाई में गिर गई।
ग्रामीणों ने बताया कि टाटा सफारी का चालक राजू निवासी मासोना, मऊ थाना बिलग्राम शराब के नशे में था। हादसे के बाद वो फरार हो गया है। पुलिस चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

हादसे के मृतक
हादसे के मृतकों में हिम्मत (52) पुत्र कल्लू, पट्टे (59) पुत्र कल्लू और नेहा (9) पुत्री अशोक शामिल हैं। वहीं, घायलों में रामदेवी (58) पत्नी रामेश्वर, हिमांशु (11) पुत्र अशोक और विशोक (10) पुत्र हिम्मत शामिल हैं। सभी निवासी ग्राम पिंडारी, सांडी थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक हिम्मत (52) पुत्र कल्लू पिंडारी थाना सांडी के मूल निवासी हैं। इनके एक लड़का और चार लड़कियां हैं। वहीं, पट्टे (59) पुत्र कल्लू निवासी पिंडारी के तीन लड़के दो लड़कियां हैं। सभी एक ही परिवार के थे। पट्टे के लड़के का तिलक समारोह नवरात्रों मैं हुआ था, जिसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें