फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने शुक्रवार को महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कानपुर देहात स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी तीन माह पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी अक्सर पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत करती है। डॉक्टर से इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले गांव के युवक ने झाड़फूंक की सलाह दी। उसी ने कानपुर देहात के एक तांत्रिक बृजेश यादव से मिलवाया। दस दिन पहले तांत्रिक ने घर आकर कुछ देर पूजा पाठ की थी। शुक्रवार दोपहर को तांत्रिक लाल, काला कपड़ा और नारियल लेकर आया। उसने महिला पर काले प्रेत का साया बताकर झाड़फूंक कराने के लिए कहा।
पूजा में काल भैरव पर चढ़ाने के लिए शराब मांगी। पति शराब लेने घर से करीब एक किमी दूर गया। इसी तरह सास और ननद को भी पूजन सामग्री लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद शुद्धिकरण के बहाने महिला को कमरे में ले गया और बेहोश कर दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद पति शराब लेकर लौटा तांत्रिक गायब था और पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसके कपड़े भी अस्त-वयस्त थे। होश में आने पर पत्नी ने पूरी बात बातई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। सचेंडी पुलिस ने शनिवार शाम को बृजेश को कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें