फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वसंत पंचमी के स्नान के लिए 26 तक टेनरियां बंद, निगरानी के लिए गठित की गई हैं नौ टीमें

Sun, 22 Jan 2023 10:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वसंत पंचमी पर होने वाले स्नान को देखते हुए शहर की सभी टेनरियां बंद रहेंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके आदेश जारी किए है, जिसके तहत 23 से 26 जनवरी की बंदी रहेगी।
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वसंत पंचमी पर प्रयागराज में होने वाले स्नान को देखते हुए रविवार रात 12 बजे से कानपुर शहर की सभी टेनरियां व जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां 26 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गईं। 23 से 26 जनवरी की बंदी के बाद ये इकाइयां बंद रहेंगी।

विज्ञापन

माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए 2 से 5 फरवरी और महाशिवरात्रि के स्नान के लिए 15 से 18 फरवरी तक बंद रहेंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि बंदी की निगरानी के लिए जिलास्तर पर नौ टीमें गठित की गई हैं। ये औैचक निरीक्षण कर आदेश का उल्लंघन करने वाली इकाई को सील कर रही हैं।
कब से कब तक रहेगी बंदी
वसंत पंचमी            23 से 26 जनवरी
माघी पूर्णिमा            2 से 5 फरवरी
महाशिवरात्रि            15 से 18 फरवरी

400 से ज्यादा टेनरियां और 300 उद्योगों पर असर
गंगा स्नान की वजह से शहर की करीब 400 से ज्यादा टेनरियां और तीन सौ से ज्यादा उद्योग पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पहले ही सभी संबंधित उद्योगों को आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

साथ ही कहा गया है कि अगर किसी भी जगह गंगा में गंदगी गिरने की बात सामने आई, तो उद्योग को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि स्नान पर्व को देखते हुए पर्व तिथि से तीन दिन पहले कानपुर में उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें