फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कृष्ण जन्मभूमि के याची को तालिबानी धमकी, पीड़ित बोला- मुकदमा वापस लेने के लिए कंधार से आया फोन

Fri, 17 Nov 2023 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता मोबाइल नंबर अफगानिस्तान का होने का पता लगा है।
विज्ञापन
याची अनिल कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के याची को तालिबान के सदस्य ने मुकदमा वापस न लेने पर परिवार की हत्या व अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच में अफगानिस्तान से फोन आने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी वर्तमान में दिल्ली के पहाड़ी धीरज गली नंबर-14 में रहते हैं। वह अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने ठाकुर केशवदेव जी महाराज विराजमान मंदिर कृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह का मथुरा सीनियर डिवीजन में 2021 में मुकदमा दाखिल किया था।
उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अफगानिस्तान के कंधार निवासी मुस्लिम शेख बताया। उसने कृष्ण जन्मभूमि का मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी दी।।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है
धमकी देने वाले ने दो मिनट दो सेकेंड तक पहले अफगानी फिर हिंदी में बात की। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता मोबाइल नंबर अफगानिस्तान का होने का पता लगा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें