फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 Chaturvedi Cup: कानपुर और मथुरा ने चतुर्वेदी कप में जीते मुकाबले, सौमित्र और गिरधर वंश बने मैन ऑफ द मैच

Fri, 18 Oct 2024 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टी-20 चतुर्वेदी कप-2024 के पहले दिन दो मैच खेले गए। कानपुर और मथूरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टी-20 चतुर्वेदी कप-2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माथुर चतुर्वेदी सभा कानपुर के तत्वावधान में द्वितीय टी-20 चतुर्वेदी कप-2024 में गुरुवार को पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में मथुरा इलेवन ने इटावा इलेवन को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में कानपुर इलेवन ने जयपुरिया क्रिकेट टीम को सात विकेट से मात दी। इससे पहले सांसद रमेश अवस्थी ने पहले मैच का और विधायक महेश त्रिवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन

कानपुर साउथ मैदान पर पहले मैच में इटावा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 109 रन बनाए। इसमें शंकर चतुर्वेदी ने 20, वेदांत चतुर्वेदी ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गिरधर वंश ने चार, आकाश चतुर्वेदी व चतुर्वेदी सौरभ ने दो-दो को आउट किया। जवाब में मथुरा इलेवन ने 17.2 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रवि चतुर्वेदी ने नाबाद 58 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवम चतुर्वेदी ने तीन व वेदांत चतुर्वेदी ने दो को आउट किया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच गिरधर वंश को चुना गया। कानपुर साउथ मैदान पर दूसरे मैच में जयपुरिया क्रिकेट टीम की पूरी टीम 20 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें दिव्यांश चतुर्वेदी ने 46 रन व गैरी ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौमित्र, अर्पित चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा व अनूप चतुर्वेदी ने दो-दो को आउट किया। जवाब में कानपुर इलेवन की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ये लोग रहे उपस्थित
जीत में डॉ. अभिलाष चतुर्वेदी ने नाबाद 61 रन व व सौमित्र ने 42 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में यशअरुण, दिव्यांश, अभिषेक ने एक-एक को आउट किया। शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच सौमित्र को चुना गया। इस मौके पर पहले दिन डॉ. आशीष गुप्ता, पूर्व विधायक सतीश निगम, बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक नीरज, आयोजन मंडल नवीन, प्रवेश, सिद्धार्थ, मनोज, रमणीक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें