फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध मरीजों की मौत

Tue, 10 Feb 2015 03:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आठ घंटे के भीतर स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की मौत की संख्या चार हो गई है। खास बात यह है कि इनमें से तीन की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट निगेटिव आने के दो से तीन दिनों के भीतर मौत हुई है। एक महिला का सैंपल भेजने के कुछ घंटों बाद निधन हो गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी मरीजों की मौत से स्वास्थ्य महकमे पर सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल, प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट में एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव निकली है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में उसे निगेटिव बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सैंपल कलेक्ट करने की परिस्थिति और तरीके पर भी रिपोर्ट निर्भर करता है। महत्वपूर्ण तथ्य यह हैं कि अब तक सिर्फ ढाई साल की आप्ती की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

चकेरी के कृष्णानगर ब्लॉक नंबर आठ निवासी रोशन लाल भाटिया (33) पुत्र स्व. सुरेश कुमार भाटिया को कुछ दिनों पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू की आशंका में डॉक्टरों ने तीन दिन पहले उसका सैंपल सीएमओ कार्यालय के माध्यम से केजीएमयू लखनऊ जांच को भेजा था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन रविवार रात दस बजे रोशन की मौत हो गई। रोशन में सभी लक्षण स्वाइन फ्लू के थे। विधवा मां और छह बहनों (कंचन, शोभा, ममता, निधि, शिल्पा और प्रियंका) के बीच वही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया का कहना है कि भले ही स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि न हुई हो लेकिन इलाके में डॉक्टरों की टीम भेजकर स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षणों वालों की जांच जरूरी है। सोमवार सुबह छह बजे कानपुर देहात के तिरमा पाली भोगीपुर की रजनी (30) पत्नी सत्येंद्र तिवारी की साउथ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रजनी का सैंपल रविवार को सीएमओ कार्यालय भेजा गया था। सोमवार को सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आने की संभावना है। रजनी कई दिनों से बीमार थीं। स्वाइन फ्लू के लक्षण देख डॉक्टरों ने सैंपल भेजा था। वहीं, एक निजी अस्पताल में भर्ती सिविल लाइंस निवासी सुविदा अग्रवाल की प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन केजीएमयू की जांच में रिपोर्ट निगेटिव है। डॉक्टर और परिजन भी रिपोर्ट को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें