यह करके वह अपने को भगवान से भी बड़ा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति की आबादी 52 प्रतिशत बताई जा रही है। यह आंकड़ा 1950 का है। अब हमारी आबादी 75 फीसदी पहुंच चुकी है। इसी लिए सरकार जातिगत गणना कराने से पीछे हट रही है। दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी एसपी शिवस्वरूप ने की।
इस मौके पर विशेष अतिथि पूर्व न्यायाधीश बीडी नकवी, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, विधायक उषा मौर्य, चेयरमैन एड राजकुमार मौर्य, मानसिंह पटेल केपी राहुल साहित्यकार , डॉ. सुनील दत्त, शालिनी पटेल, केपी कोरी, एड चन्दमणि भास्कर, एड इंद्रजीत यादव, डॉअमित पाल, मुन्ना लोधी ,एड प्रभात पटेल, शंकर लाल सविता, ललित सैनी, रजोल सेन, राकेश कुमार, धुन्नु लाल, गुलजारीलाल आदि सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया।
करणी सेना, हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा और करणी सेना ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध किया। पटेलनगर चौराहे पूर्व मंत्री विरोधी नारेबाजी करते वापस जाने के नारे लगाए। सूचना पर पूर्व मंत्री के समर्थकों के पटेलनगर पहुंचने पर माहौल गरमा गया। पुलिस के साथ एसडीएम के पहुंचने पर करणी सेना कार्यकर्ता चलते बने। हनुमान मंदिर के सामने खड़़े होकर हिंदू महासभा ने काले झंडे लहराए। विरोध प्रदर्शन होने के कारण प्रशासन ने पूर्व मंत्री को पीछे के रास्ते से नहर कालोनी पहुंचाया।