सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया
उत्तर प्रदेश में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र का टिकट गुरुवार को फाइनल नहीं हो सका। इसके कारण विधानसभा क्षेत्र के टिकट पर संशय बरकरार है। चर्चाएं तो यह भी है कि शहर के किसी विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदला भी जा सकता है। लेकिन सपा मुख्यालय से किसी तरह फैसला जारी नहीं किया गया।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी समेत कई और नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। लखनऊ और वरिष्ठ नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से भी नेता संपर्क में भी बने हुए हैं।लेकिन अभी तक मसला तय नहीं हो पाया है।
सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया। यह भी चर्चा रही कि किसी असरदार व्यक्ति का बीच में हस्तक्षेप हो जाने से सपा मुखिया ने फैसला होल्ड कर लिया है।
दावेदारों का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की गई। हो सकता है कि टिकट शुक्रवार या शनिवार को जारी किया जाए। टिकट दावेदार के हाथ में आएगा, इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति है।