फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी ने तोड़ा दम

Sat, 07 Feb 2015 03:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज 13 महीने की बच्ची माहरा ने शुक्रवार देर शाम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में दम तोड़ दिया। परिजन निजी अस्पताल से थोड़ी देर पहले ही उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। कुछ देर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने उसका थ्रोट कल्चर सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा है। देर शाम तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी। माहरा करीब दस दिन पहले लखनऊ से कानपुर ननिहाल आई थी। बता दें कि बुधवार को भी स्वाइन फ्लू से एक बच्ची की मौत हुई थी। माहरा भी उसी मोहल्ले में रह रही थी।

309/5 जूही लाल कॉलोनी निवासी मो. अफजल की बड़ी बेटी तरन्नुम की शादी लखनऊ के कसाई बाड़ा निवासी सिकंदर खान से हुई थी। दस दिन पहले तरन्नुम अपनी बेटी माहरा के साथ कानपुर आई थी। बीते मंगलवार को माहरा की तबियत बिगड़ी तो तरन्नुम उसे लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन


वहां इलाज से कोई फायदा न मिलने पर वह माहरा को लेकर कानपुर वापस आ गईं। गुरुवार सुबह उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बता उसे दूसरे बड़े निजी अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार से उसका इलाज वहीं चल रहा था।

शुक्रवार सुबह स्वाइन फ्लू की आशंका में उसका सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। दोपहर बाद माहरा की तबियत और बिगड़ गई तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में लाए। वहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद माहरा की मौत हो गई। बता दें कि बुधवार को भी जूही लाल कालोनी निवासी आप्ती की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आप्ती के घर से माहरा के ननिहाल की दूरी तकरीबन 300 मीटर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें