फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: फंदे से लटकाने की लगी भनक, विवाहिता पुत्री संग ससुराल से भागी, पति समेत 11 पर रिपोर्ट

Fri, 20 Sep 2024 05:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: मामले में पुलिस ने पति समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कई ससुराली विदेश में रहते हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में फंदे पर लटकाने की भनक पर विवाहिता डेढ़ साल की पुत्री को लेकर मायके आ आई। विवाहिता ने पति समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। सुल्तानपुर घोष के उमरपुर गौंती निवासी फिजा खातून ने बताया कि उसकी शादी 14 जुलाई 2022 को कौशांबी जिला कड़ाधाम थाने के निजाम का पुरवा निवासी मो. सलमान के साथ हुई थी।

विज्ञापन

शादी के बाद पति सलमान, ससुर नूर उर्फ नूरे, सास शबनम, ननद तैसीन बानों, नंदोई तौफीक, ननद राबिया, ममेरी सास कुरैशा, फुफेरा ससुर शहजादे, देवर सिब्तैन, मो. तुफैल, सुहैल दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि भूखा रखकर पीटते थे।
दहेज में दो लाख रुपये व चार पहिया की मांग करते थे। साजिश के तहत 18 सितंबर को उसे मारापीटा और घर से भगाने लगे। घर से न जाने पर उसे फांसी पर लटकाने की साजिश रचने लगे। भनक लगने पर वह डेढ़ वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली आई। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कई ससुराली विदेश में रहते हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें