फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया से लौटी महिला, कोरोना संक्रमण का संदेह, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Tue, 17 Mar 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में दो दिन पहले इंडोनेशिया से लौटी एक महिला को खांसी जुकाम की शिकायत पर कोरोना वायरस का संक्रमण होने के संदेह में आ गई। महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही नाक एवं गले का सैंपल लेकर केजीएमसी लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन


महिला से मिलने वाले विभागीय 4-5 कर्मियों को घर पर ही अलग रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशित किया है। दिबियापुर में एक संयंत्र परिसर में काम करने वाली महिला कर्मचारी दो दिन पहले इंडोनेशिया से लौटी है। सोमवार को सुबह महिला कर्मचारी ने अपने विभाग के अधिकारी को खांसी जुकाम की शिकायत की।

इस पर आनन-फानन संयंत्र के सीएमओ को जानकारी दी गई। संयंत्र के सीएमओ ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संयंत्र के आवासीय परिसर में स्थित अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में महिला को भर्ती करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी के अनुसार महिला के गले एवं नाक से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है। एक दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में पुष्टि हो सकेगी। तब तक महिला कर्मी को आईसोलेशन वार्ड में ही रखने के लिए कहा गया है।

महिला सुबह के समय लगभग दो घंटे तक आफिस में रही। महिला कर्मी जिन कर्मियों से भी मिली, उन 4-5 कर्मियों को भी अपने घर में अलग रहने के लिए कहा गया है। उन्हें भी ड्यूटी पर न आने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही जिस कार्यालय में महिला काम करती है। उसे भी पूरी विधि अपनाकर विसंक्रमित (स्टरलाइज)करने के लिए कहा गया है। इधर, अब तक दूसरे देशों के लौटे कुल 6 लोगों (इंडोनेशिया से लौटी महिला समेत) की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें